फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   19 inch lcd tv out of market

बाजार में नहीं है 19 इंच का एलसीडी टीवी

Sat, 12 Jul 2014 10:39 AM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Jul 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
19 inch lcd tv out of market

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपने पहले आम बजट में 19 इंच के एलसीडी टीवी को सस्ता तो कर दिया लेकिन बाजार में आप इसे ढूंढते रह जाएंगे।

विज्ञापन


मार्केट में इसकी डिमांड नहीं है और न दिखता है। शहर के व्यवसायियों का दावा है कि एलजी, सोनी, सैमसंग जैसी कंपनियां इसका निर्माण ही नहीं कर रही हैं, क्योंकि इस वक्त सर्वाधिक मांग 21 इंच के टीवी की है।

19 इंच में केवल वीडियोकान कंपनी का टीवी बाजार में उपलब्ध है। इस माडल की मांग केवल लोअर अरबन मार्केट में रह गई है।

कहीं कोई खेल तो नहीं

19 inch lcd tv out of market

इसके अलावा जो कंपनियां पहले इसका निर्माण कर रही थीं, अब वह इस सीरीज को ऑनलाइन बेच रही हैं। इसके लिए बाकायदा कंज्यूमर गुड्स में डील करने वाली कई आनलाइन कंपनियों की मदद ली गई है।

इस वक्त 19 इंच का टीवी बना रही कंपनी जिस इंडस्ट्रियलिस्ट की है, वह गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। शुक्रवार को कई व्यवसायियों ने बजट में केवल 19 इंच का एलसीडी, एलईडी सस्ता किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया।

उनका कहना था कि जो साइज मांग में नहीं, उसे सस्ता क्यों किया गया? कहीं ऐसा तो नहीं कि  इस साइज का प्रोडक्शन बंद होने से पहले कोई खेल हो?

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तो एक महीने पहले ही गिरे रेट

19 inch lcd tv out of market
विभिन्न कंपनियों के टीवी के दामों में तकरीबन एक माह पहले ही गिरावट दर्ज की गई है। उस वक्त इसका कारण डालर का सस्ता होना था। यह गिरावट साइज के हिसाब से 2 हजार से लेकर लगभग 20 हजार रुपये से अधिक थी।

कुछ इस तरह रही गिरावट
साइज------कीमत में गिरावट (रुपये में)
32 इंच-2 से लेकर 4 हजार
42 इंच-5 से लेकर 6 हजार
65 इंच-20 से लेकर 22 हजार

ज्यादातर कंपनियों का 19 इंच का एलसीडी उपलब्ध नहीं। बजट में इसके सस्ते होने से आम आदमी को ज्यादा फर्कनहीं पड़ेगा।
-विवेक अरोड़ा, फ्रंटियर इलेक्ट्रानिक्स।

टीवी केदामों में कुछ समय पहले ही गिरावट दर्ज की गई है। आम बजट केप्रावधान से इनके रेट में तब्दीली शायद ही हो।
-मानिक नरूला, सान्या इलेक्ट्रानिक्स, चकराता रोड।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी- praveshk@ddn.amarujala.com या इस नंबर- 9675859054 पर संपर्क कर सकते हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed