Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   189 Sub-Panel employees of Doon Hospital on strike today

Dehradun News: दून अस्पताल के 189 उपनल कर्मचारी आज रहेंगे हड़ताल पर

Sun, 09 Nov 2025 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
189 Sub-Panel employees of Doon Hospital on strike today
- बड़ी संख्या में नर्स, फार्मासिस्ट, क्लर्क और सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से बेपटरी हो सकती हैं व्यवस्थाएं
विज्ञापन

देहरादून। दून अस्पताल के 189 उपनल कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। इसमें चार कैडर के कर्मचारी शामिल हैं। अस्पताल की व्यवस्थाएं बेपटरी न हों इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर बदला है। जानकारी के अनुसार नियमितीकरण समेत कई मांगों के लिए उपनल कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके लिए दून अस्पताल प्रबंधन को पहले ही जानकारी दे दी थी। अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल की 58 नर्सें, 108 सफाईकर्मी, 20 क्लर्क और तीन फार्मासिस्ट हड़ताल पर जाने वालों में शामिल हैं। अस्पताल के क्लर्क की संख्या कम है, ऐसे में एक साथ 20 क्लर्क के हड़ताल पर जाने से बिलिंग और पंजीकरण की व्यवस्थाएं बिगड़ सकती हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं पर असर न पड़े इसके लिए अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी इधर से उधर की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed