फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चैत्र नवरात्र 2019: आज और कल होगा कन्याओं का पूजन

चैत्र नवरात्र 2019: आज और कल होगा कन्याओं का पूजन

Sat, 13 Apr 2019 09:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र 2019: आज और कल होगा कन्याओं का पूजन
कन्या पूजन

इन दिनों देशभर में शक्ति पूजा के प्रतीक चैत्र नवरात्र मनाए जा रहे हैं। नवरात्र में मां दुर्गा के विभिन्न नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जा रही है। पूरे नवरात्र में उपवास कर अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन कर व्रत का समापन करते हैं। अष्टमी वाले शनिवार और नवमी वाले रविवार को कन्या पूजन करेंगे। अष्टमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन करने का विधान है। ऐसे में अष्टमी और नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन किया जाएगा।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य मयंक गौतम ने बताया कि शनिवार को कन्या पूजन करने का शुभ मुहूर्त सुबह 8.15 बजे से 11.41 बजे तक है। इस दौरान मेष, सिंह, धनु, मिथुन, तुला, कुंभ राशि के लोगों के लिए कन्या पूजन करने का शुभ मुहूूर्त सुबह 8.46 बजे से 11 बजे तक है। वृषभ, कन्या, मगर, कर्क, मीन, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सुबह 10 बजे से 11.41 बजे तक का शुभ मुहूर्त है। उन्हाेंने बताया कि इस समय कन्या पूजन करने से रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन


अष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें रूप महागौरी का पूजन किया जाता है। सुबह महागौरी की पूजा के बाद घर में नौ कन्याओं और एक बालक को घर पर आमंत्रित किया जाता है। पूजा करने के बाद उन्हें हलवा, पूरी और चने का प्रसाद दिया जाता है। शनिवार सुबह 11.41 बजे के बाद से नवमी शुरू हो जाएगी। जो रविवार सुबह 7.39 बजे तक ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें कन्या पूजन
ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य ने बताया कि कन्या पूजन के लिए सुबह स्नान कर भगवान गणेश और मां महागौरी की पूजा करें। पूजन के लिए बुलाई गई कन्याओं के पैर धोकर उन्हें बैठने के लिए आसन दिया जाए। जिसके बाद कन्याओं की आरती कर उन्हें भोजन कराया जाए। भोजन कराने के बाद कन्याओं को भेंट और उपहार देें।


राशियों के अनुसार कन्या पूजन करने से मिलेगा विशेष लाभ
चैत्र नवरात्र में अष्टमी और नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन करने और राशि के अनुसार दान करने से विशेष लाभ मिलेगा। ज्योतिषाचार्य आचार्य सुशांत राज ने कहा कि पूजन के दिन कन्याओं को अपनी राशि के अनुसार दान करने से विशेष लाभ मिलता है।

मेष : इस राशि के जातकों के पढ़ाई की सामग्री भेंट करने से विशेष लाभ मिलेगा।
वृषभ : इस राशि वालों के लिए दूध का बना खाना और सफेद वस्त्र भेंट करना लाभकारी होगा।
मिथुन : इस राशि वालों के लिए लेखन सामग्री और खिलौने दान करने से विशेष लाभ मिलेगा।
कर्क : इस राशि वालों के लिए लाल वस्त्र और मीठा दान करना लाभकारी होगा।
सिंह : इस राशि के जातकों के लिए फल दान करने से विशेष लाभ मिलेगा।
कन्या : इस राशि वालों के लिए बर्तन और हरा फल दान करना लाभकारी होगा।
तुला : इस राशि वालों के लिए चावल का बना भोजन और सफेद कपडे़ दान करने से लाभ मिलेगा।
वृश्चिक : इस राशि वालों के लिए लाल तिलक लगाकर माता की चुनरी दान करना चाहिए।
धनु : इस राशि वालों को पीला कपड़ा देने के साथ पीले रंग का तिलक लगाना लाभकारी होगा।
मकर : इस राशि वालों के लिए नीला कपड़े देने के साथ चने का भोजन कराना फलदायक होगा।
कुंभ : इस राशि वालों के लिए नीले रंग के कपड़े देेने के साथ हलवा खिलाना चाहिए।
मीन : इस राशि वालों के लिए हल्दी का टीका लगाकर पीला कपड़ा दान करना लाभकारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed