फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दूधिया रोशनी से जगमगाया श्री दरबार साहिब

दूधिया रोशनी से जगमगाया श्री दरबार साहिब

Sun, 24 Mar 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
दूधिया रोशनी से जगमगाया श्री दरबार साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ऐतिहासिक झंडे जी मेले की तैयारी के क्रम में श्री दरबार साहिब दूधिया रोशनी से सजाया गया है। श्री दरबार साहिब प्रबंधन की ओर से श्री दरबार साहिब को सजाने के खासे इंतजाम किए गए हैं। उधर मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को भी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित विदेश से श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचे।
मेला अधिकारी भगवती प्रसाद सकलानी ने बताया कि श्री दरबार साहिब परिसर की विशेष सजावट की गई है। चारों ओर से पड़ रही दूधिया रोशनी के बीच श्री दरबार साहिब बेहद मनमोहक व आकर्षक दिखाई दे रहा है। शनिवार को नित्य पूजा के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन महंत देवेंद्र दास महाराज ने संगतों से मिले। उन्होंने संगतों को श्री गुरु महाराज के दिखाए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। इसके अलावा मेले के कुशल संचालन के लिए मेला प्रबंधन समिति व संगतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। श्री दरबार साहिब के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि मेला प्रबंधन की ओर से संगतों के भोजन, ठहरने, पानी व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

गिलाफ सिलने का काम लगभग पूरा
झंडे जी का गिलाफ सिलने का काम शनिवार को लगभग पूरा हो गया है। झंडे जी पर तीन तरह के गिलाफों का आवरण होता है। सबसे भीतर की ओर सादे गिलाफ चढ़ाए जाते हैं इनकी संख्या 41 होती है। मध्यभाग में शनील के 21 गिलाफ चढ़ाए जाते हैं। सबसे बाहर की ओर दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु भक्ति में रंगी संगत
देश विदेश से आई संगत गुरु भक्ति में पूरी तरह रम चुकी है। संगतों ने एक से बढ़कर एक गुरु महाराज के भजन गाए व गुरु भक्ति की महिमा में डूबे रहे। बच्चों, महिलाओं समेत बुजुर्गों ने भी गुरु महिमा के गुणगान में बढ़चढ़ कर भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed