फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   केदारनाथ पैदल मार्ग पर गूंजेगा भक्ति संगीत

केदारनाथ पैदल मार्ग पर गूंजेगा भक्ति संगीत

Thu, 07 Mar 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
केदारनाथ पैदल मार्ग पर गूंजेगा भक्ति संगीत
केदारनाथ पैदल मार्ग पर गूंजेगा भक्ति संगीत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। केदारनाथ धाम की कठिन पैदल चढ़ाई अब श्रद्धालु भक्तिमय संगीत की स्वर लहरियां सुनते हुए पार कर सकेंगे। संस्कृति विभाग गौरीकुंड से केदारनाथ तक पूरे पैदल मार्ग पर स्पीकर लगाने जा रहा है। इससे करीब 18 किमी लंबे पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं तक कोई भी दिशा-निर्देश या सूचना पहुंचाना भी आसान हो सकेगा।
गौरीकुंड से केदारनाथ का पैदल सफर पार करते हुए श्रद्धालु अब भक्ति संगीत का भी लुत्फ ले सकेंगे। बजट मंजूर होने के बाद संस्कृति विभाग जल्द ही इस योजना पर काम शुरू करेगा। वहीं, आपातकालीन स्थिति में भी इसका लाभ मिलेगा। केदारनाथ धाम के करीब 18 किमी लंबे पैदल मार्ग पर सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ सफर कर रहे होते हैं। मौसम खराब होने या अन्य आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं तक सूचना पहुंचाना खासा मुश्किल होता है। ऐसे में साउंड सिस्टम लगने से श्रद्धालुओं तक कोई भी जानकारी तुरंत पहुंचाई जा सकेगी।
विज्ञापन

--
गंगा आरती को देंगे भव्य रूप
संस्कृति विभाग प्रदेश के छह स्थानों पर होने वाली गंगा आरती को भी भव्य रूप देने की तैयारी कर रहा है। इन छह स्थानों पर गंगा आरती स्थल पर विभाग की ओर से साउंड सिस्टम और एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। हर की पैड़ी (हरिद्वार) और परमार्थ निकेतन (ऋषिकेश) में एलईडी स्क्रीन व साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। वहीं, यमुनोत्री, केदारनाथ पैदल मार्ग, केदारनाथ धाम और ऋषिकेश के गंगा रिसॉर्ट में केवल साउंड सिस्टम लगेगा। अन्य समय में एलईडी स्क्रीन पर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल, सरकारी योजनाएं, यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश व सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हमने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। बजट मंजूर होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे दुनियाभर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पर्यटन स्थलों के संबंध में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। साथ ही जरूरत के समय सूचनाएं या आवश्यक दिशा-निर्देश तुरंत पहुंचाए जा सकेंगे।
- बीना भट्ट, निदेशक, संस्कृति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed