{"_id":"5c7ae785bdec2273a2564a34","slug":"181551558533-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण कल दून में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण कल दून में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण कल दून में
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को राजधानी के सर्वे एस्टेट स्थित प्रेक्षागृह में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को संबोधित करेंगी। इस मौके पर पूर्व सैनिकों द्वारा रक्षा मंत्री को सम्मानित भी किया जाएगा।
शनिवार को रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कालीदास रोड स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय के सभागार में अधिकारियों एवं पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। विधायक जोशी ने बताया कि सोमवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण देहरादून आएंगी और सर्वे प्रेक्षागृह में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहेंगे। विधायक ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन की ओर से रक्षा मंत्री को सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर केबी चंद्र के साथ ही जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे।