{"_id":"5c65cd99bdec22739950cc7d","slug":"181550175641-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य के 30 बस अड्डों पर या त्रयों को मलेगी अत्याधु नक सु वधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य के 30 बस अड्डों पर या त्रयों को मलेगी अत्याधु नक सु वधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। प्रदेश के 30 बस अड्डों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। साथ ही इन पर व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। योजना को धरातल पर उतारने के लिए ब्रिडकुल को नोडल एजेेंसी बनाया गया है। सचिव परिवहन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सचिवालय में हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।
पिछले साल प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित इन्वेस्टर मीट में कुछ कंपनियों ने प्रदेश के बस अड्डों को विकसित करने के साथ ही इन पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने के लिए दिलचस्पी दिखाई थी। इसे अब धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है। परिवहन विभाग ने जो मसौदा तैयार किया है उसके तहत राज्य के सभी 13 जिलों में 30 ऐसे बस अडे चिह्नित किए गए हैं जिनका कायाकल्प किया जाना है। जिन बस अड्डों को विकसित किया जाना हैं उनमें रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, लोहाघाट, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, श्रीनगर, भीमताल, रुद्रपुर आदि बस अड्डे शामिल हैं। इन बस अड्डों पर यात्रियोें के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही आईएसबीटी देहरादून की तर्ज पर व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। सचिव परिवहन शैलेश बगौली की मौजूदगी में सचिवालय में हुई बैठक में कई पहलुओं पर चर्चा की। निर्णय लिया कि ब्रिडकुल को निर्माण कार्यों के लिए नोडल एजेंसी नामित किया जाए। ब्रिडकुल टेंडर जारी करने के साथ ही निर्माण कार्य भी कराएगा। ब्रिडकुल प्रबंध निदेशक मनोज सेमवाल ने बताया कि इस संबंध में जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। बैठक में परिवहन विभाग, परिवहन निगम और ब्रिडकुल के अधिकारी मौजूद रहे।