फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यूपीसीएल के उपनलकर्मियों को समान वेतन देने का आदेश

यूपीसीएल के उपनलकर्मियों को समान वेतन देने का आदेश

Thu, 20 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
यूपीसीएल के उपनलकर्मियों को समान वेतन देने का आदेश
यूपीसीएल के उपनलकर्मियों को समान वेतन देने का आदेश
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। हाईकोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन (यूपीसीएल) के पांच उपनलकर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। यूपीसीएल में कार्यरत उक्त कर्मचारियों को डाटा एंट्री ऑपरेटर/स्टेनोग्राफर पद के समान सभी लाभ दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि उपनल के पांच कर्मचारी संविदा के आधार पर उत्तराखंड पावर कारपोशन में कार्यरत हैं। समान काम के लिए समान वेतन देने के लिए कर्मचारी हाईकोर्ट चले गए थे। इसी क्रम में कोर्ट के आदेश पर पावर कारपोरेशन ने एक अनुशंसा समिति बनाई जिसमें निर्णय लिया गया कि विनोद कुमार कवि, हेमलता गुसाईं, नीरज उनियाल, घनश्याम शर्मा और अनिल कुमार नौटियाल को डाटा एंट्री ऑपरेटर/स्टेनोग्राफर पद के समान वेतन व अन्य सुविधाएं देय होंगी। इसके तहत 25 हजार रुपये मासिक वेतन, 14 दिन आकस्मिक अवकाश, दो दिन का निर्बंधित अवकाश, प्रत्येक कलेंडर वर्ष में 31 दिन का उपार्जित अवकाश और नियमानुसार ईपीएफ ग्रेच्युटी व ईएसआई का भुगतान किया जाएगा। प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लि. की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय उपरोक्त पांच कर्मियों पर कोर्ट के आदेश के तहत लागू किए जा रहे हैं, अन्य मामलों में यह निर्णय दृष्टांत के रूप में मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed