{"_id":"5b58e36e4f1c1b764d8b4ca4","slug":"181532552046-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मृत्यु से पहले ज्यादा से ज्यादा करें प्रभु भक्ति’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मृत्यु से पहले ज्यादा से ज्यादा करें प्रभु भक्ति’
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
बांदल घाटी स्थित अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत में बुधवार को तीसरे दिन कथा का शुभारंभ आचार्य अनिल कोठारी ने गणपति पूजन और शिविलिंग पर जलाभिषेक कर किया। दोपहर एक बजे बाल व्यास पंडित अनुज उनियाल ने गढ़वाली गीतों से कथा शुरू की। उन्होंने कहा कि मनुष्य को मृत्यु से पहले भगवान की भक्ति ज्यादा से ज्यादा करनी चाहिए।
अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को चरित्र का वर्णन किया गया। वहीं, तीसरे दिन कथा समाप्त होने पर आचार्य अनिल कोठारी ने श्रद्धालुओं से कहा कि आप लोग मां-बाप की सेवा जरूर करें, क्योंकि वही आपका संसार हैं। बाल व्यास पंडित अनुज उनियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की कथा में भगवान कृष्ण के जन्म का पाठ सुनाया जाएगा। इससे पहले मंदिर परिसर के बाहर उनके नाम का पौधा लगाया जाएगा।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने पितरों की याद में एक-एक पौधा उनके नाम से लगाने की अपील की। उनियाल ने कहा कि 29 जुलाई को कथा का समापन होगा। इस दौरान आचार्य मुकेश, आचार्य प्रमोद चमोली, आचार्य आशीष, विनोद बहुगुणा और ग्रामीण कुंवर सिंह, बलवीर सिंह, सुनील सिंह, गंभीर सिंह, विक्रम सिंह पंवार, सत्यपाल कोटवाल, सुमित्रा राणा, राजेंद्र सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में आसपास के गांवों का श्रद्धालु उपस्थित थे।