{"_id":"5b2bdcdc4f1c1bb51e8b71d0","slug":"181529601244-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल की खबर
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। क्षेत्र में अधेड़ की ओर से एक किशोरी के साथ रेप की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अधेड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस गांव रवाना हो गई है। वहीं किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में छह अगस्त को एक 55 वर्षीय अधेड़ ने अपने ही गांव की एक किशोरी (13) के साथ रेप की कोशिश की। वह किसी तरह बचकर वहां से भागी और घर आकर मां को आपबीती बताई। किशोरी के पिता बाहर नौकरी करते हैं। वह शनिवार को घर पहुंचे तो परिजनों ने मामले में तहरीर दी। पुलिस ने अधेड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।