फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जारी किया अलर्ट

सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Sun, 08 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जारी किया अलर्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

10 से 16 अप्रैल तक विभिन्न गतिविधियों और त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर समुचित उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने 10 को भारत बंद, 13 को बैशाखी, 14 को अंबेडकर जयंती और 16 को सोमवती अमावस्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सौहार्द बनाए रखने के लिए गोष्ठी और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। शनिवार को कुछ स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, सम्मानित सामाजिक लोगों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, थाना क्षेत्र में गठित शांति समितियों और ग्राम सुरक्षा समितियों के सदस्यों के साथ गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचने, आपत्तिजनक मैसेज व खबरों को शेयर न करने और लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

वहीं, मसूरी में शनिवार को कोतवाल भावना कैंथोला की अध्यक्षता में पुलिस, स्थानीय निवासियों, शांति व ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बैठक में व्यापर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जावेद खान, जगजीत कुकरेजा, अरविंद सोनकर, अवतार कुकरेजा, चांद खान, एसआई योगेश खुमरियाल, हरीश तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed