{"_id":"5ab7ff394f1c1b3d1a8b55f8","slug":"181522007865-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांश के शतक से जीता बलूनी पैंथर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांश के शतक से जीता बलूनी पैंथर्स
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेली जा रही जूनियर क्रिकेट लीग में पूर्वांश ध्रुव के शानदार शतक की बदौलत बलूनी पैंथर्स ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी को 71 रनों से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में बारु इलेवन ने आरआर पाल क्रिकेट एकेडमी (आरआरपीसीए) को 32 रनों से शिकस्त दी।
रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बलूनी पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में दो विकेट खोकर 210 रन बनाए। पूर्वांश ध्रुव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली। समीर ने 71 रन बनाए। एनसीए के वैभव और अभिजीत ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एनसीए की पूरी टीम 29.3 ओवर में 139 रनों पर सिमट गई। पूर्वांश ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी हाथ दिखाए और तीन विकेट चटकाए।
दूसरे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बारू इलेवन ने 155 रन बनाए। समर्थ ने 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआरपीसीए की टीम 123 रन ही बना सकी। आशीष ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए।