{"_id":"5a3438ba4f1c1ba7668ba5e4","slug":"181513371834-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलिंग मशीन नहीं मिलने पर गुस्साए एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलिंग मशीन नहीं मिलने पर गुस्साए एसडीएम
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
बिलिंग मशीन नहीं मिलने पर बिफरे एसडीएम
-- रायवाला में अंग्रेजी शराब की दुकान का किया औचक निरीक्षण
-- जिलाधिकारी को संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रायवाला में अंग्रेजी शराब की दुकान का एसडीएम ने शुक्रवार देर शाम औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान का स्टॉक और उसका रजिस्टर चेक किया। इस दौरान दुकान में बिलिंग मशीन नहीं मिलने पर एसडीएम बिफर गए। बताया कि संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को जल्द ही भेजी जाएगी।
शुक्रवार शाम करीब छह बजे एसडीएम हर गिरि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रायवाला अंग्रेजी शराब के ठेके का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ठेके में ग्राहकों से अंकित मूल्य से अधिक रकम वसूली की बाबत पूछताछ भी की। हालांकि, निरीक्षण में उन्हें ओवर रेटिंग से जुड़ा कोई मामला नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने दुकान का स्टॉक चेक किया। इसके साथ ही स्टॉक के रजिस्टर की भी बारिकी से जांच की।
बताया कि आला अफसरों के निर्देश पर दुकान में औचक छापेमारी की गई। ओवर रेटिंग पकड़ने के लिए उन्होंने एक व्यक्ति को पैसे देकर शराब खरीदने भेजा, लेकिन अधिक रकम वसूली सामने नहीं आई। बताया कि दुकान में ग्राहकों के लिए बिलिंग मशीन नहीं मिली। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जा रही है, जिसमें संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। उधर, औचक निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों के भारी संख्या में मौजूदगी के चलते शराब के शौकीन शराब खरीदने से बचते दिखे। इसके साथ ही रायवाला बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं भी रही।