फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पालिका ईओ ने तीन कर्मियों का किया जवाब-तलब

पालिका ईओ ने तीन कर्मियों का किया जवाब-तलब

Mon, 10 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पालिका ईओ ने तीन कर्मियों का किया जवाब-तलब
उत्तरकाशी। पालिका बाड़ाहाट उत्तरकाशी में जांच समिति की रिपोर्ट में पाई गई 12 लाख रुपये की अनियमितता को लेकर पालिका ईओ ने लेखाकार सहित दो अन्य कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

पालिका परिषद बाड़ाहाट के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार कुरील ने बताया कि गत दो जुलाई को जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद पालिका अध्यक्ष ने संलिप्त पाए गए कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जिस पर सोमवार को वाहन व्यवस्थापक भैरव दत्त जोशी, स्टोर कीपर मोहन लाल तथा पालिका लेखाकार कैलाश सेमवाल को स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि सिटी बस, कूड़ादान खरीद, वाहन मरम्मत को लेकर हुई शिकायत को लेकर पालिका बोर्ड ने जांच समिति गठित की थी। जिसके बाद समिति की ओर से की गई जांच रिपोर्ट में 12 लाख की अनिमियता पाई गई और इसमें वाहन व्यवस्थापक, स्टोर कीपर तथा एकाउंटेंट को समिति ने संलिप्त पाया गया। कहा कि यदि उक्त कर्मचारियों की ओर से संतोष जनक जवाब नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed