{"_id":"61d5f1c8d79f19088358e061","slug":"176-people-fined-for-not-wearing-masks-city-news-drn40086861","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में चलाया गया अभियान, 176 लोगों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में चलाया गया अभियान, 176 लोगों पर जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस और प्रशासानिक अधिकारियों की अगुवाई में पलटन बाजार, घंटाघर, पटेलनगर, नेहरू कॉलोनी, क्लेमेंटटाउन, बसंतबिहार, राजप़ुर रोड, आईएसबीटी, सहारनपुर चौक, चकराता रोड, जाखन समेत कई इलाकों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क के घूम रहे 176 लोगों पर जुर्माना लगाया गया।
अभियान के दौरान पलटन बाजार में भी जांच की गई। इस दौरान खरीदारी कर रही महिलाएं और कारोबारी भी बिना मास्क के मिले। इन सभी लोगों का चालान करने के साथ ही मास्क लगाने की हिदायत दी गई। जिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि यदि कोई भी व्यक्ति घर के बाहर बिना मास्क के घूमता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
भाई साहब! चेहरे पर लगाएं मास्क
अभियान के दौरान तमाम ऐसे लोगों को भी पकड़ा गया जिनके पास मास्क तो था, लेकिन वह नाक और मुंह को ढकने के बजाय ठोड़ी पर लटक रहा था। कई ऐसे लोग भी पकड़े गए जिनका मास्क गले में लटक रहा था। ऐसे लोगों को पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने ठीक ढंग से ना सिर्फ चेहरे और नाक को ढकते हुए मास्क लगवाया।
विज्ञापन
संक्रमण बढ़ने से बढ़ी मास्क की मांग
कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के साथ ही मास्क की मांग तेजी से बढ़ रही है। राजधानी के तमाम मेडिकल स्टोरों में मास्क की मांग बढ़ने के साथ ही सड़कों के किनारे स्टैंड लगाकर मास्क बेच रहे कारोबारियों के भी दिन फिर गए हैं। पटेलनगर स्थित सांई मेडिकोज के संचालक अरविंद शर्मा ने बताया कि पिछले 10 दिनों से मास्क की मांग में इजाफा हुआ है। एन-95 के साथ ही सर्जिकल मास्क की मांग ज्यादा है।