फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिक्रमण के खिलाफ चला डंडा, अवैध निर्माण तोड़े, छह ट्रक व तीन ट्रॉली सामान जब्त

अतिक्रमण के खिलाफ चला डंडा, अवैध निर्माण तोड़े, छह ट्रक व तीन ट्रॉली सामान जब्त

Sun, 05 May 2019 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ चला डंडा, अवैध निर्माण तोड़े, छह ट्रक व तीन ट्रॉली सामान जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और नगर निगम ने शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ डंडा चलाते हुए अवैध निर्माण तोड़े और छह ट्रक एवं तीन ट्रॉली सामान जब्त किया। दिलाराम चौक से राजपुर रोड एवं कैंट रोड तथा धर्मपुर क्षेत्र में कई अवैध निर्माण ध्वस्त कराए गए। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों और टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं, कार्रवाई के दौरान राजपुर रोड पर दो घंटे जाम लगा रहा। इसके चलते लोग परेशान दिखे। यातायात सुचारू करने में पुलिस टीम के पसीने छूट गए।
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने सुबह उप नगर आयुक्त सोनिया पंत समेत अन्य अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने धर्मपुर और राजपुर रोड पर मौजूद अतिक्रमण ध्वस्त करने और अवैध रूप से फुटपाथ पर लगी दुकानों का सामान जब्त करने के निर्देश दिए। उप नगर आयुक्त सोनिया पंत की अगुवाई में टीम ने धर्मपुर स्थित शिवालिक होटल के पास मॉल के बाहर सार्वजनिक सड़क पर किए गए पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसके बाद टीम ने चकशाह नगर स्थित बस्ती में अवैध निर्माण तोड़े गए। बंजारावाला में भी टीम ने पहुंचकर अवैध रूप से लगे बोर्ड को हटाया। दोपहर में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम दिलाराम चौक पहुंची। एक टीम ने कैंट रोड पर वित्ती मंत्री प्रकाश पंत के आवास के पास मौजूद अतिक्रमण तोड़े। वहीं, दिलाराम चौक पर मौजूद अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। इस बीच कई स्थानों पर अतिक्रमणकारी खुद अतिक्रमण तोड़ते दिखे। टीम ने छह ट्रक एवं तीन ट्रॉली सामान जब्त किया। इस दौरान नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, एसडीएम सदर कमलेश मेहता, भूमि कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली, विनय प्रताप, पटवारी राजेंद्र उनियाल, दिनेश खन्ना, इंस्पेक्टर महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजपुर-मसूरी रोड का हटेगा अतिक्रमण
जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने कहा कि राजपुर-मसूरी रोड को अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा। वहीं, फुटपाथ का अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। अभियान में नगर निगम, पुलिस, लोक निर्माण विभाग आदि की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। नगर निगम को अतिक्रमण मुक्त अभियान के लिए जरूरी उपकरण, कैरियर वाहन और मजदूर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। उप जिलाधिकारी सदर एवं मसूरी को अपने क्षेत्रों में अतिक्रमणमुक्त टीम का नेतृत्व करने तथा लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका मसूरी व एमडीडीए को टीम की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने कार्रवाई के बाद उठवाया मलबा
अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के बाद नगर निगम की टीम ने मलबा उठवाया। इसके चलते सारी चीजें व्यवस्थित दिखीं। इसके अलावा सामान भी जब्त किया गया। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि सोमवार को फिर से अभियान चलेगा।
कल आईएसबीटी से घंटाघर तक चलेगा अभियान
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि सोमवार को आईएसबीटी से सहारनपुर रोड होते हुए घंटाघर तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान में निगम के साथ ही पुलिस बल भी मौजूद रहेगा।

--
नगर निगम की ओर से अतिक्रमण और फुटपाथ पर अवैध रूप से फड़-ठेली लगाने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। जब तक पूरी तरह से यह समस्या दूर नहीं हो जाती, अभियान जारी रहेगा। जहां कार्रवाई की गई है, वहां दोबारा अवैध रूप से फड़ और ठेलियां नहीं लगने दी जाएंगी।
-विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed