फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर-काशीपुर ट्रांसमिशन लाइन परियोजना को मंजूरी

श्रीनगर-काशीपुर ट्रांसमिशन लाइन परियोजना को मंजूरी

Sun, 17 Feb 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर-काशीपुर ट्रांसमिशन लाइन परियोजना को मंजूरी
श्रीनगर-काशीपुर ट्रांसमिशन लाइन परियोजना को मंजूरी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पिटकुल की महत्वाकांक्षी श्रीनगर-काशीपुर ट्रांसलाइन को एडीबी ने मंजूरी देने के साथ ही 1117 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में पिटकुल अफसरों की बैठक भी हो चुकी है। पिटकुल प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल का कहना है कि प्रस्ताव वित्त कमेटी को भेजा गया। कमेटी से मंजूरी मिलने के साथ ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने जहां गढ़वाल क्षेत्र की कई महत्वाकांक्षी जलविद्युत परियोजनाओं में पैदा हुई 1200 मेगावाट बिजली को उत्तरी ग्रिड में भेजा जा सकेगा। इससे कुमाऊं क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन

पिटकुल प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया कि साल 2014 मेें इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दिए जाने के बाद एडीबी की ओर से 530 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया। ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए टेंडर भी कर दिया गया। स्पेन की कोबरा कंपनी को ठेका भी दे दिया गया। पिटकुल की ओर से 53 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान भी कर दिया गया, लेकिन बाद में कुछ अड़चन आ गई जिसकी वजह से कंपनी ने काम से हाथ पीछे खींच लिए और पूरी परियोजना अधर में लटक गई। एडीबी ने बजट देने से ही इनकार कर दिया। आखिरकार ऊर्जा सचिव के साथ एडीबी व केंद्र सरकार के अफसरों के बीच हुई कई दौर की वार्ता के बाद एडीबी ने योजना को मंजूरी दे दी। पिटकुल प्रबंध निदेशक के मुताबिक एडीबी ने योजना को स्वीकृति देने के साथ ही बजट जारी कर दिया है। उम्मीद है कि एक माह के भीतर योजना का टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- -
योजना में बिछानी पड़ेगी 40 किमी अतिरिक्त लाइन
वन पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जिम कार्बेट से ठीक ऊपर से लाइन ले जाने की मंजूरी नहीं मिलने से परियोजना में अब 40 किमी अतिरिक्त लाइन बिछानी पड़ेगी। पिटकुल अफसरों के मुताबिक अब 150 किमी की जगह 191 किमी पावरग्रिड लाइन बिछानी पड़ेगी। मंत्रालय ने यह तर्क देते हुए जिम कार्बेट पार्क के बीचोबीच से लाइन ले जाने से मनाकर दिया कि इससे वन्यजीवों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed