{"_id":"5bda0e28bdec22696720dfd4","slug":"171541017128-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुन झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुन झूमे श्रद्धालु
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
शिवसेना परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौैथे दिन राजा बलि के दान और कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुन भक्त भाव विभोर हो गए। पटेलनगर स्थित एक विवाह स्थल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन के कथा वाचक डॉ. संजय कृष्ण सलील ने बुधवार को को राजा बलि का प्रसंग सुनाया। वहीं, इस मौके पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों की निशुल्क जांच की गई।
कथा का शुभारंभ टपकेश्वर महादेव मंदिर के नवनियुक्त महंत कृष्ण गिरी महाराज और समाजसेवी राकेश ओबेरॉय ने किया। इसके बाद कृष्ण भगवान की विशेष आरती की गई। कथा के दौरान जन्मोत्सव के प्रसंग के दौरान पांडाल हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की.., जन्म लियो है कन्हाई... आदि भजनों से भक्तिमय हो उठा। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. आशीष गिल्होत्रा ने कमर दर्द, घुटनों के दर्द की जांच की। वहीं, शिव सेना प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने बताया कि कथा के माध्यम से 685 दिव्यांगों के ऑपरेशन के लिए सहयोग राशि जुटाई जाएगी। कथा के बाद शिवसेना और नारायण सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और व्हील चेयर दी गई। इस अवसर पर मनोज बोहरा, मनोज सरीन, यशवंत दत्ता, अशोक पांडे, गिरधर शर्मा, अमित कर्णवाल, पंकज तायल, रोहित बेदी, शिव नारायण आदि मौजूद रहे।