{"_id":"5b997c3e867a557e824cf5f9","slug":"171536785470-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में जुटा सरकारी अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में जुटा सरकारी अमला
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में जुटा सरकारी अमला
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। हाईकोर्ट से आदेश के बाद सफाई अभियान में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन व नगर निगम सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए संसाधनों के विस्तार की भी योजना बना रहे हैं, ताकि सफाई व्यवस्था में कोई कमी न रहे।
डीएम एसए मुरुगेशन ने बताया कि सात अक्तूबर को इंवेस्टर्स मीट के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले शहर को चाकचौबंद कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेशों का अक्षरश: पालन किया जाएगा। इसी के मद्देनजर नगर निगम को अपने संसाधनों में बढ़ोतरी का भी निर्देश दिया गया है। सफाई व्यवस्था बनाने के लिए माहौल भी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सफाई अभियान के बाद व्यवस्था सुचारु रूप से आगे भी चलती रहे, इसके लिए नगर निगम कूड़ा गाड़ी, जेसीबी और मानव संसाधनों में बढ़ोतरी करने जा रहा है।
लापरवाही पर दो सुपरवाइजरों को नोटिस जारी
राजधानी में इंवेस्टर्स मीट के मद्देनजर नगर निगम और प्रशासन सफाई व्यवस्था में लगा है। ऐसे में भी कुछ कर्मचारी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही लापरवाही पर बुधवार को दो सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी के मुताबिक डीएम के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को निराश्रित पशुओं की धरपकड़ का अभियान चलाना था। निर्देशों के बावजूद सिर्फ एक सुपरवाइजर मौके पर पहुंच पाया। इसकी शिकायत वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी की ओर से नगर आयुक्त से की गई। इस पर नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने सुपरवाइजर लक्ष्मीचंद और योगेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।