फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डॉ. आंबेडकर के पौत्र आज दून में

डॉ. आंबेडकर के पौत्र आज दून में

Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर के पौत्र आज दून में
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के पौत्र एवं भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमराव यशवंत आंबेडकर सोमवार को राजधानी में रहेंगे। वह अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की ओर से नगर निगम में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र बुटोइया ने बताया कि कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू होगा। जिसमें भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय सचिव एस वानखेडे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बामसेफ मोहन राव, पूर्व नौकरशाह चंद्र सिंह, पूर्व न्यायाधीश कांता प्रसाद, सीमेट की निदेशक सीमा जौनसारी आदि अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। बताया कि कार्यक्रम के लिए राज्यपाल डा. केके पाल को भी निमंत्रण भेजा गया है, लेकिन उनके आने की अभी राजभवन से कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

दूसरी ओर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। स्थानांतरण नीति के अनुसार ही शिक्षकों के स्थानांतरण, कोटिकरण को ठीक करने के साथ ही शिक्षकों के लिए आवास मुहैया कराए जाने की भी मांग उठाई जाएगी। इस दौरान संरक्षक सोहनलाल, भारत भूषण, नीरज कुमार, कमल, आनंद विद्रोही, अंजली आर्य, दिलबर शाह, विजय बैरवाण, कैलाश, संजय कुमार, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र टम्टा, दीप दर्शन, शिवचरण आर्य, जगदीश राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed