{"_id":"5af602ef4f1c1be8408b4907","slug":"171526072047-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटकुल मुख्यालय में वर्षों से जमे 16 जेई के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटकुल मुख्यालय में वर्षों से जमे 16 जेई के तबादले
Updated Sat, 12 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिटकुल मुख्यालय में वर्षों से जमे 16 जेई के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) मुख्यालय में तैनात 16 अवर अभियंताओं को स्थानांतरण कर दिया गया है। पिटकुल के प्रबंध निदेशक ने बताया कि इन अवर अभियंताओं का विभिन्न परियोजनाओं और विद्युत केंद्रों में स्थानांतरण किया गया है।
प्रबंध निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी के मुताबिक मुख्यालय में तैनात अवर अभियंता अनिल कुमार, वीरपाल सिंह भंडारी, दीपा, शीतल, दिनेश कुमार उनियाल, सुमित रावत, वीरेश कुमार, मोहित कुमार, प्राची पुरोहित, संजय कुमार, निर्मल पंत, अनीता रानी, राजेश कुमार शर्मा, शूरवीर सिंह सजवाण, आशीष कुमार और मनवीर सिंह को मुख्यालय से हटाकर घनसाली, रुद्रप्रयाग, विकासनगर, हर्रावाला, जौलजीबी, हरिद्वार, गोपेश्वर, गोचर और सीमली स्थानांतरण किया गया है।
प्रबंध निदेशक ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्थानांतरित किए गए अभियंताआें को तत्काल कार्यमुक्त किया जाए। यदि वे ऐसा नहीं करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानांतरित किए गए अवर अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि वे तीन दिन में नई तैनाती स्थल पर जाकर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि पिटकुल में अवर अभियंताओं की भारी कमी है। जिसके चलते तमाम परियोजनाओं में कार्य बाधित हो रहा है। जबकि कई अवर अभियंता जुगाड़ लगाकर मुख्यालय में जमे हुए थे।