{"_id":"5ae62c4e4f1c1b54098b72ce","slug":"171525034062-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की मन की बात सुन गदगद हुए भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की मन की बात सुन गदगद हुए भाजपाई
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
शहर के विभिन्न स्थानों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ सुनी गई। भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रदेश के किसानों के प्रयासों पर की गई चर्चा की सराहना की। राजपुर रोड विधानसभा के एमकेपी वार्ड में बूथ 141 पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। इस दौरान राजपुर विधायक खजानदास, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, मंडल महामंत्री सुनील शर्मा, वार्ड अध्यक्ष अभिषेक और बूथ अध्यक्ष भाग सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा देहराखास, कैंट विधायक हरबंस कपूर के आवास, शिवाजी मार्ग समेत कई वार्डों में पीएम की ‘मन की बात’ को सुना गया। उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ से किसानों का मनोबल बढ़ने के साथ ही पहाड़ से पलायन भी रुकेगा। प्रदेश सरकार भी किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए तमाम योजनाओं पर कार्य कर रही है। बागेश्वर जिले में स्थानीय उत्पादों से बिस्कुट तैयार करने की योजना भी इनमें से एक है।