फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेले में 440 लोगों ने बनवाए पासपोर्ट

मेले में 440 लोगों ने बनवाए पासपोर्ट

Sun, 21 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
मेले में 440 लोगों ने बनवाए पासपोर्ट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

पासपोर्ट मेले में शनिवार को आवेदकों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक ही दिन में 440 आवेदकों के पासपोर्ट जारी होने की औपचारिकताएं पूरी कर रिकार्ड बन गया। शाम पांच बजे तक कार्यालय में भीड़भाड़ रही।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से शनिवार को हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट मेला आयोजित किया था। मेले में पासपोर्ट बनवाने के लिए 15 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन खोले गए थे। मेले में 450 पासपोर्ट बनाए जाने का लक्ष्य था। लक्ष्य के सापेक्ष 450 लोगों ने आवेदन किए थे और सभी को शनिवार को अपाइंटमेंट दिया गया था।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा के मुताबिक पासपोर्ट सेवा केंद्र में सुबह नौ बजे से भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। निर्धारित समय के हिसाब से शाम साढ़े पांच बजे तक पासपोर्ट बनाए जाने की औपचारिकताएं पूरी की गई। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि मेले में उत्तराखंड के सभी जिलों से 440 आवेदक पहुंचे थे। इनमें 212 आवेदक अकेले देहरादून जिले से थे। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पुलिस सत्यापन के लिए संबंधित जिलों को भेजा जाएगा। पुलिस सत्यापन रिपोर्ट आते ही पासपोर्ट जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
कोट: फोटो के साथ
किसी ने पढ़ाई तो किसी ने दस्तावेज को बनवाया पासपोर्ट
मेले में पासपोर्ट बनवाने पहुंचने वालों में हर उम्र और वर्ग के लोग थे। कई लोगों ने विदेश में पढ़ाई करने तो कइयों ने पहचान के दस्तावेज के लिए पासपोर्ट आवेदन किया था।

....................
पासपोर्ट किसी भी इंसान की व्यक्तिगत पहचान के लिए दुनिया में मान्य दस्तावेज है। वैसे भी बच्चे विदेश में रहते हैं। बच्चों के साथ विदेश जाने के लिए पासपोर्ट आवेदन किया है।
- अंजना बंदूनी, देहरादून
भविष्य में पढ़ाई के लिए विदेश जाना पड़ सकता है। इसलिए अभी से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है, ताकि जरूरत के वक्त पासपोर्ट नहीं होने से भटकना न पड़े।
- आंजनेय, ऋषिकेश
पासपोर्ट व्यक्ति पहचान का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परिवार वालों की सलाह पर पासपोर्ट बनवाने को आवेदन किया है।
- तेजस्वनी, ऋषिकेश
पढ़ाई पूरी हो चुकी है। विदेश में नौकरी के बेहतर अवसर मिलते हैं। पासपोर्ट बना होगा तो अवसर मिलने पर विदेश जाने का मौका मिलेगा।
- शबनम राठी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed