{"_id":"5a4e8e2e4f1c1b35198b4e29","slug":"171515097646-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति न मिलने पर भड़के ‘आर्यन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति न मिलने पर भड़के ‘आर्यन’
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति न मिलने पर भड़के ‘आर्यन’
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति भुगतान न होने पर आर्यन संगठन से जुड़े छात्र भड़क गए। छात्रों ने प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट का घेराव कर हंगामा काटा और शीघ्र छात्रवृत्ति भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
छात्रों का कहना है कि सत्र समाप्ति के बाद भी कॉलेज में अध्ययनरत एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो सका है। कॉलेज में पढ़ने वाले कई छात्र गरीब वर्ग से जुड़े हुए हैं। जो छात्रवृत्ति के सहारे ही कॉलेज में प्रवेश लेते हैं। ऐसे में छात्रवृत्ति न मिलने से इन छात्रों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मामले में कॉलेज प्रशासन का रवैया भी उदासीन बना हुआ है। इसके इतर समाज कल्याण विभाग प्राइवेट कॉलेजों के छात्रों को नियमित रूप से छात्रवृत्ति का भुगतान कर रहा है।
छात्रों ने 15 दिन के भीतर छात्रवृत्ति भुगतान न होने पर आमरण-अनशन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्राचार्य ने कहा कि मामले में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। घेराव करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद चौहान, नरेंद्र तोमर, हितेश चौहान, धर्मेंद्र, सजल अग्रवाल, कार्तिक, प्रियांक सैनी, बिज्जू बिंजोला, इरशाद आलम, अभिराजन, राजनाथ रमोला आदि शामिल रहे।