फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेटे की फिल् म् देखने के लिये में बहुत उत्साहित हूं

बेटे की फिल् म् देखने के लिये में बहुत उत्साहित हूं

Fri, 22 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
बेटे की फिल्
म्
 देखने के लिये में बहुत उत्साहित हूं
फोटो::
विज्ञापन

........
आज रिलीज होगी दून के बेटे अली अब्बास की ‘टाइगर जिंदा है’
पूरे परिवार में फिल्म देखने को लेकर उत्साह, आज जाएंगे फिल्म देखने
सुल्तान के बाद सलमान खान के लिए निर्देशित की है टाइगर जिंदा है
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
दून के बेटे अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म टाइगर जिंदा है शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म देखने को लेकर देहरादून में रहने वाले उनके पिता केएच जैदी और पूरा परिवार बेहद उत्साहित है। परिवार ने पहले दिन का पहला शो देखने की योजना बनाई है।

दून के बेटे अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर जिंदा है को दून में उनके माता-पिता देखेंगे। उनके पिता केएच जैदी ने बताया की वह अली अब्बास की फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित है। काफी दिनों से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। वह अपने परिवार के साथ अली अब्बास की फिल्म देखने जाएंगे। महारानी बाग स्थित शिव विहार कालोनी निवासी केएच जैदी ने बताया कि अली इस फिल्म के लिए काफी समय से मेहनत कर रहा था। मुझे अली पर पूरा भरोसा है कि उसकी फिल्म सुपर हिट रहेगी। अली की फिल्म को लेकर हर वर्ग में उत्साह है और मुझे यकीन है की फिल्म सिनेमा घरों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। इससे पहले अली अब्बास मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, सुलतान जैसी सुपर हिट फिल्में दे चुके है। उनके पिता ने बताया कि टाइगर जिंदा है, एक सामाजिक मुद्दे पर बनी दमदार फिल्म है। जिसमें एक्शन भी है, रोमांस भी है और एक ऐसा मुद्दा है। जिससे लोग खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते है। सुलतान के बाद सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की यह दूसरी फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed