{"_id":"68c32a8f338619b0ec0786d3","slug":"170-lakhs-stolen-from-an-old-mans-account-on-the-pretext-of-making-a-bank-app-dehradun-news-c-5-1-drn1031-786501-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बैंक की एप बनाने का झांसा देकर बुजुर्ग के खाते से 1.70 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बैंक की एप बनाने का झांसा देकर बुजुर्ग के खाते से 1.70 लाख उड़ाए
विज्ञापन
Iपटेलनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
Iपटेलनगर में रहने वाले बुजुर्ग के मोबाइल में पीएनबी बैंक की एप बनवाने के बहाने उनके खाते से 1.70 लाख रुपये साफ कर दिए गए। घटना 20 जुलाई को हुई थी। पटेलनगर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि साइबर ठगी के शिकार 72 साल के वीरेंद्र सिंह हुए हैं। उन्हें एक शख्स ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये संपर्क किया और बैंक एप बनाने का झांसा दिया। शिकायत के अनुसार, बुजुर्ग ने पहले भी बैंक जाकर एक बार एप बनवाया था, जिसका उपयोग वह बड़ी रकम भेजने के लिए करते थे। काफी समय से उस सुविधा का उपयोग नहीं कर रहे थे, जिसका फायदा साइबर ठगों ने उठाया। उन्होंने बैंक प्रतिनिधि बनकर कॉल किया और फिर से एप बनवाने के झांसे में लेकर व्हाट्सएप पर ही बैंक से जुड़ी जानकारी मांग ली। इस तरह 20 जुलाई की शाम से लेकर अगले दिन सुबह तक खाते से रुपये ट्रांसफर करवाते गए। अगले दिन धोखाधड़ी का पता चलने पर बुजुर्ग ने बैंक जाकर खाता फ्रीज करवाया। 22 जुलाई को 1930 नंबर पर कॉल कर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। बाद में पटेलनगर थाने में भी शिकायत दी।I