फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   17 lakh cheated on the promise of building a commercial building

कमर्शियल बिल्डिंग बनवाने का झांसा देकर ठगे 17 लाख

Mon, 25 Jan 2021 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
17 lakh cheated on the promise of building a commercial building
देहरादून। व्यावसायिक भवन बनवाने का झांसा देकर ठगों ने एक परिवार से 17 लाख रुपये हड़प लिए। यह रकम उनसे नक्शा पास कराने, मिट्टी की जांच आदि कराने के नाम पर ली गई। जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज के जरिए भवन में बिजली का कनेक्शन भी लगवा दिया। पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले में शिकायत सुमंत भूषण निवासी इंदर रोड ने शहर कोतवाली में की। सुमंत के अनुसार उनके 85 वर्षीय पिता बीमार रहते हैं। अपने बैंक खाते की देखरेख के लिए उन्होंने पत्नी को अधिकृत किया है। उनकी दो पैतृक संपत्ति गांधी रोड पर हैं। इन पर बने मकान जर्जर हो गए हैं। कुछ दिन पहले मुकिम रोशन निवासी मन्नूगंज, असलम निवासी मच्छी बाजार और फैसल उनके संपर्क में आए। तीनों ने झांसा दिया कि उनकी सरकारी विभाग में अच्छी जान पहचान है। उनकी गांधी रोड स्थित जमीन का एमडीडीए से व्यावसायिक भवन बनवाने का मानचित्र पास करा देंगे। साथ ही जमीन की स्वॉइल टेस्टिंग (मिट्टी की जांच) आदि करा देंगे। ताकि, उस पर व्यावसायिक भवन बनाया जा सके।
विज्ञापन

आरोपियों ने सरकारी फीस सहित इसका खर्च 12 लाख रुपये बताए। इसके बाद तीनों अलग-अलग प्रक्रिया के बहाने रकम लेते रहे। आरोपियों ने इस दौरान कुल 17 लाख रुपये ले लिए गए। इसके बाद भी कोई काम नहीं हुआ। पीड़त ने रकम वापस मांगी तो पता लगा कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उनकी जमीन पर बिजली मीटर लगवा दिया। इसके बाद हनक दिखाते हुए 10 लाख रुपये और मांगे। कहा कि रकम नहीं दी तो संपत्ति को विवादित करवा देंगे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी। शहर कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed