फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर के कुछ इलाकों में पेयजल किल्लत से लोगों में आक्रोश

शहर के कुछ इलाकों में पेयजल किल्लत से लोगों में आक्रोश

Sat, 04 May 2019 11:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
शहर के कुछ इलाकों में पेयजल किल्लत से लोगों में आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। गर्मी बढ़ने के साथ दून के कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत बढ़ने लग गई है। डालनवाला क्षेत्र, रायपुर और कैंट क्षेत्र के लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को बदरीश कालोनी, बलबीर रोड, डालनवाला के लोगों ने नेहरू कालोनी स्थित जलसंस्थान मुख्यालय परिसर में प्रदर्शन कर मटकी फोड़ी। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
सुबह महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रवासी जलसंस्थान मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान शर्मा ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में कई जगहों में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। बदरीश कालोनी रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र में ट्यूबवेल में खराबी होने के कारण पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट बना हुआ है। कई बार संस्थान के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। लेकिन, समस्या जस की तस बनी हुई है। हर साल गर्मियों में ट्यूबवेल खराब होने के कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। नवादा, रायपुर क्षेत्र के पार्षद सचिन थापा, मनवीर सिंह नेगी, रतन सिंह नेगी, गणेश, कैप्टन कृष्ण थापा, कैप्टन दिलीप थापा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज शाही, संजीत आले, विमल वालया ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। कई बार अधिकारियों को समस्या के समाधान की मांग करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत पर अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। बिजली कटौती होने के कारण ट्यूबवेल में पानी का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। ट्यूबवेल की जांच के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलिमा गर्ग, जलसंस्थान महाप्रबंधक

शिकायतों का आंकड़ा पहुंचा 400 के पार
गर्मी बढ़ने के साथ ही शिकायतों का आंकड़ा 400 से बढ़कर 437 पहुंच गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। रायुपर रोड निवासी अनिल गोयल, राजीव गुप्ता, एसएस तोमर, राजकुमार गोयल और दीपक शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। दो बार ऑनलाइन शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता यशबीर मल्ल ने बताया कि पिछले दो दिन में आंधी आने से हुई बिजली की समस्या से शहर के कुछ क्षेत्रों में पेयजल की समस्या हुई है। जिससे शिकायतों के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। अधिक से अधिक शिकायतों के निस्तारण के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed