फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government Employees pension and salary service record online now

कर्मचारियों को मिली नई सुविधा, अब पेंशन-वेतन और सर्विस रिकार्ड हुआ आनलाइन

Tue, 02 Apr 2019 10:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Apr 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Government Employees pension and salary service record online now

प्रदेश सरकार ने एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) लागू कर दी है। इस प्रणाली के तहत सरकार ने आईएफएमएस पोर्टल तैयार किया है, जिसके माध्यम से सरकार के सभी कोषागार व उपकोषागार संचालित होंगे।

विज्ञापन


पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों के पेंशन व वेतन का भुगतान करने के अलावा उनके सेवा संबंधी दस्तावेज भी ऑनलाइन तैयार होंगे। इस पोर्टल की एक बड़ी खासियत यह भी है कि इसके जरिए प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों की वार्षिक प्रविष्टि (एसीआर) ऑनलाइन भरी जा सकेगी। साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों की सर्विस बुक भी ऑनलाइन तैयार होगी।
विज्ञापन


इस संबंध में सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने चार अलग-अलग शासनादेश जारी किए हैं। वित्त विभाग पिछले कई महीनों से इस योजना की तैयारी कर रहा था। इसके लिए विभागों के स्तर पर बाकायदा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए गए। योजना के तहत वेतन, पेंशन और बिलों के भुगतान के साथ अधिकारी कर्मचारियों के सेवा संबंधी दस्तावेज को भी ऑनलाइन तैयार करना होगा। आईएफएमएस पोर्टल पर कर्मचारियों के लॉगिन बनाने की सुविधा है। इस प्रक्रिया में आधार नंबर का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से होगा। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ओटीपी की सुविधा भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में भुगतान का काम

प्रदेश सरकार आईएफएमएस को चरणबद्ध ढंग से लागू करेगी। पहले चरण में पेंशन, वेतन और बिलों के भुगतान का कार्य होगा। इस प्रक्रिया के लिए सभी विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों को पहले ही प्रशिक्षण दे दिया गया है।

उनके हस्ताक्षर प्रमाणित किए गए हैं। दूसरे चरण में कर्मचारियों के सर्विस बुक, फिर वार्षिक प्रविष्टि, पेंशन प्राधिकार पत्र तैयार करने का कार्य होगा। आईएफएमएस को पूरी तरह से लागू करने के लिए छह माह का समय तय किया गया है। तब तक ऑफलाइन की समानांतरण व्यवस्था भी रहेगी। लेकिन जब प्रक्रिया के सारे चरण पूरे हो जाएंगे तो ये कामकाज पूरी तरह से पेपरलैस हो जाएगा।

ये होगा फायदा
इस योजना से वित्तीय लेन-देन की प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता आएगी। बजट आय और व्यय की निगरानी करना आसान होगा और सरकार को कमाई और खर्च की सही जानकारी फटाफट मिल सकेगी। केंद्र पोषित योजनाओं की धनराशि के खर्च की प्रगति का सही आकलन होगा। कर्मचारियों के सेवा संबंधी दस्तावेज ऑनलाइन तैयार होंगे। सबसे हम पूरी प्रक्रिया पेपरलैस हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed