{"_id":"5c685b27bdec224c8b1b004c","slug":"161550342951-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्र : सभी फोटो समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्र : सभी फोटो समाचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के एएसआई मोहन लाल रतूड़ी की अंतिम विदाई में खड़खड़ी श्मशाम घाट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। गमगीन माहौल में शहीद के बड़े बेटे शंकर ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। सीआरपीएफ के कमांडेंट दिनेश उनियाल के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और सतपाल महाराज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
शनिवार को शहीद मोहनलाल रतूड़ी की अंतिम यात्रा दोपहर करीब 12 बजे दूधाधारी पुलिस चौकी के पास पहुंची। यहां पहले से बड़ी संख्या में शहर के युवा मौजूद थे। उन्होंने पुष्प वर्षा कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। यहां से बड़ी संख्या में लोग शहीद की अंतिम यात्रा के साथ नारेबाजी करते हुए खड़खड़ी श्मशान घाट तक पहुंचे। यहां भी बड़ी संख्या में उत्तरकाशी, हरिद्वार और ऋषिकेश के लोग मौजूद थे। इसके बाद शहीद को जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी दीपक रावत, एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी, विधायक आदेश चौहान, सुरेश राठौर, मेयर अनीता शर्मा, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममर्गाइं आदि ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीआरपीएफ के डीआईजी दिनेश उनियाल के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शहीद मोहन लाल रतूड़ी के बड़े बेटे ने जब पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी तो माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान हर आंखें नम हो उठीं। इसके बाद घाट पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।