{"_id":"5c2928cabdec2256c822b6d7","slug":"161546201289-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होगी 300 नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होगी 300 नई बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नए साल में राज्य के लोगों को सफर के लिए बसों की कमी की वजह से परेशान नहीं होना पडे़गा। उत्तराखंड परिवहन निगम ने 75 करोड़ की लागत से बीएस फोर श्रेणी की 300 नई बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई बसों की खरीद होने के बाद परिवहन निगम के बेड़े में बसों की संख्या 1500 हो जाएगी। परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन के अनुसार बसों की खरीद प्रक्रिया फरवरी के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।
बता दें, वर्तमान में उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से करीब 1200 बसें संचालित हैं। इसके बावजूद बसों की कमी होने की वजह से अक्सर यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसके अलावा दूसरे पड़ोसी राज्यों यूपी, हिमाचल प्रदेश, नई दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों की बसों का संचालन उत्तराखंड में होने से परिवहन निगम को हर साल करोड़ों के राजस्व की चपत भी लगती है। इस बाबत उत्तराखंड परिवहन निगम से जुड़े कई कर्मचारी संगठन निगम में बसों की संख्या 2000 करने के लिए लगातार मांग उठा रहे हैं।
महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि फिलहाल परिवहन निगम के बेड़े में 300 बसोें को शामिल किया जा रहा है। जल्द ही ये नई बसें निगम के बेड़े में शामिल हो जाएगी। बसों के खरीद की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्दी ही खरीद के आदेश जारी किए जाएंगे। जैन के अनुसार 75 करोड़ की लागत से बीएस फोर श्रेणी की बसें खरीदी जानी हैं। बसों की खरीद के लिए बैंकों से ऋण लिया जाएगा।
विज्ञापन
पहले लिया था 100 करोड़ का ऋण
यह पहला मौका नहीं है जब परिवहन निगम बसों की खरीद के लिए बैंकों से 75 करोड़ का लोन लेने जा रहा है। इससे पहले परिवहन निगम ने 410 बसों की खरीद के लिए निगम की संपत्तियां गिरवी रखकर 100 करोड़ का ऋण लिया था। इस ऋण की भरपाई किश्तों में की जा रही है।