{"_id":"5bde05f7bdec2269812a9387","slug":"161541277175-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून मेडिकल कॉलेज में होगी वायरोलॉजी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून मेडिकल कॉलेज में होगी वायरोलॉजी की पढ़ाई
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में वायरस से जुड़ी बीमारियों की पढ़ाई के लिए वायरोलॉजी विभाग खोला जाएगा। दून मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने वायरोलॉजी विभाग खोलने की सैद्धांतिक सहमति देने के साथ ही लैब की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में वायरोलॉजी विभाग खुलने से राज्य के हजारों छात्र-छात्राओं को वायरोलॉजी की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्य में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में ऑटोनॉमी, फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फारेंसिंक मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी जैसे सात विभाग संचालित हैं। इसके अलावा दून मेडिकल कॉलेज से संबद्ध दून अस्पताल में 14 विभागों का संचालन किया जा रहा है। इसमें मेडिसिन, सर्जरी, आप्थैलमोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स आदि शामिल हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में वायरोलॉजी लैब की स्थापना की जाएगी। सरकार से वायरोलॉजी विभाग खोलने की अनुमति मिलने के बाद विभाग खोलने की कवायद शुरू की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 150 छात्रों के एमबीबीएस करने की व्यवस्था है, एमबी मेडिकल कॉलेज में नए विभाग खोलने और नए बैच को लेकर पिछले दिनों मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने ओम मेडिकल कॉलेज और दून अस्पताल का दौरा किया था। टीम ने कुछ खामियों को भी गिनाते हुए उसे दूर करने की बात कही थी। कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप भारती गुप्ता ने कहा कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने जो खामियां बताईं थीं उसे दूर किया जा रहा है।