{"_id":"5bba6b2b867a5568270c363a","slug":"161538943787-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद और हमारे पितृ ईष्ट देवता के सम्मान : अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद और हमारे पितृ ईष्ट देवता के सम्मान : अग्रवाल
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रदेश के शहीद और हमारे पितृ ईष्ट देवता के सम्मान हैं। शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी आत्मा की शांति के लिए हम सभी को प्रयास और कामना करनी चाहिए।
ये बातें विस अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने रविवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से कचहरी स्थित शहीद स्थल पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कहीं। इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इसके अलावा श्रीमद्भागवत कथा वाचक आचार्य सुरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल ने कहा कि ईष्ट देवता और पितरों की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान कृष्ण ने नंद बाबा को बोला था धरती माता हमारी ईष्ट देवता हैं। जिससे हमें अन्न की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आचार्य ने पितृ तर्पण के कई प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर दीपक, बृजमोहन जोशी, धीरेंद्र पेटवाल, अशोक वर्मा, ओम गोपाल रावत, सूरत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।