{"_id":"5bafdd1e867a557ffc6bfde1","slug":"161538252062-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना और जवानों के पराक्रम के रूबरू हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना और जवानों के पराक्रम के रूबरू हुए लोग
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना और जवानों के पराक्रम के रूबरू हुए लोग
ब्यूरोे/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर शनिवार को सेना की 69वीं माउंटेन ब्रिगेड की ओर से गढ़ी कैंट स्थित महेंद्रा ग्राउंड में पराक्रम पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हथियारों और युद्ध उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
महेंद्रा ग्राउंड में दो दिवसीय पराक्रम पर्व का आयोजन 69 वीं माउंटेन ब्रिगेड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर उमेश कुमार ओझा की अध्यक्षता में जवानों के साहस, वीरता और बलिदान को दिखाने के लिए किया गया। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने लोगों को सैन्य हथियारों एवं उपकरणों के अलावा सेना के पराक्रम व शौर्य की जानकारी दी। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग पहुंचे। इसके साथ ही मिलिट्री बैंड, सीमा पर तैनात सैनिकों की जीवनी पर आधारित वीडियो व सेल्फी वाल प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर योगवीर ने बताया कि जवानों की वीरता और पराक्रम को प्रदर्शित करने के लिए देश के 51 शहरों में पराक्रम पर्व मनाया जा रहा है।
प्रदर्शनी में दिखाए गए ये हथियार
7.62 एमएमजी राइफल, 30 एमएम एजीएल/एजीएस, 7.62 एमएम एके-47, 5.56एमएम इंसास एलएमजी, 5.56 एमएम इंसास राइफल, 40 एमएम एमजीएल, 81.एमएम मोर्टार, 120 एमएम मोर्टार एम्युनिशन।