{"_id":"5b7f1f0c42c79246390370e8","slug":"161535057676-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी सहायक अध्यापकों को मिले वेतनवृद्धि का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी सहायक अध्यापकों को मिले वेतनवृद्धि का लाभ
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड टीईटी उत्तीर्ण प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को ज्ञापन सौंपकर वेतनवृद्धि का लाभ देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कई ब्लॉकों में शिक्षकों को नियुक्ति के बाद से ही यह लाभ नहीं दिया जा रहा है।
संघ का कहना है कि वर्ष 2015 में शिक्षा मित्रों का समायोजन औपबंधित रूप में किया गया था। इनमें से करीब 1200 शिक्षकों ने टीईटी उत्तीर्ण कर ली है। कोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षकों को नियमित नियुक्ति दी गई। नियुक्ति के बाद से ही शिक्षकों के वेतन में विसंगति बनी हुई है। कुछ विकासखंडों में शिक्षकों को नियमित रूप से वेतन बढ़ोत्तरी का लाभ मिल रहा है। जबकि अधिकांश ब्लॉकों में तैनात शिक्षकों को एक बार भी वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिला। कोर्ट ने भी सभी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को वेतनवृद्धि का लाभ देने के निर्देश दिए थे।
उत्तराखंड टीईटी उत्तीर्ण प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य सिंह पंवार ने कहा कि 11 अप्रैल 2018 को शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने शासन से शिक्षकों के वेतन और अन्य लाभ को लेकर दिशा-निर्देश मांगे थे। आज तक शासन की ओर से कोई निर्देश नहीं मिले हैं, जिसके कारण शिक्षक परेशान हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री से सभी शिक्षकों को वर्ष 2015 के बाद से हुई वेतनवृद्धि का लाभ देने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में महामंत्री गजेंद्र चौहान, ज्ञान सिंह, प्रदीप कांबोज, विक्रम सिंह, दिनेश गडियाल, उदय सिंह राणा समेत अन्य शामिल रहे।