{"_id":"5b4d03214f1c1bbd298b4599","slug":"161531773729-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरसार विवि की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरसार विवि की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (भरसार विवि) ने सोमवार को विभिन्न कोर्सेज में दाखिलों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। विश्वविद्यालय ने आठ जुलाई को पांच केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा कराई थी। स्नातक में सोनाली मेहरा और पीजी में हनी भट्ट ने टॉप किया है।
भरसार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सीएम शर्मा ने प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. वीपी खंडूरी और विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एसपी सती ने बताया कि ग्रेजुएशन में 117 सीटों और पोस्ट ग्रेजुएशन में 108 सीटों पर दाखिले के लिए कुल 1005 आवेदन आए थे। इनमें से 881 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था। स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में सोनाली मेहरा प्रथम, श्रृष्टि भंडारी दूसरे और नितिन भट्ट तीसरे स्थान पर रहे। पोस्ट ग्रेजुएशन की प्रवेश परीक्षा में हनी भट्ट प्रथम, पायल बजाज दूसरे और पूजा हरबोला तीसरे स्थान पर रहीं। परिणाम भरसार विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
--
यहां देखें परीक्षा परिणाम : www.c2.uuhf.ac.in