फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रदेश के इंटर कॉलेजों को मिलेंगे 1900 प्रवक्ता

प्रदेश के इंटर कॉलेजों को मिलेंगे 1900 प्रवक्ता

Thu, 03 May 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के इंटर कॉलेजों को मिलेंगे 1900 प्रवक्ता
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनात 1900 शिक्षकों का प्रवक्ता पद प्रमोशन कर उन्हें इंटर कॉलेजों में तैनाती दी जाएगी। प्रथम चरण में बुधवार को 130 महिला शिक्षकों को पदोन्नति देकर उनके स्थानांतरण आदेश भी जारी कर दिए गए। महिला संवर्ग के बाद अब पुरुष संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की जाएगी।

अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक आरके उनियाल ने बताया कि पहले चरण में 130 महिला शिक्षकों को प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति दी गई है। हिंदी की 14, संस्कृत की 11, अंग्रेजी की 15, गणित की सात, रसायन विज्ञान की दो, अर्थशास्त्र की 11, जीव विज्ञान की 19, नागरिक शास्त्र की 17, इतिहास की सात, भूगोल की आठ, समाज शास्त्र की चार और गृह विज्ञान की सात शिक्षकाें को प्रवक्ता बनाया गया है। पदोन्नति पाने वाली महिला शिक्षकाें को स्थानांतरण क लिए विकल्प दिए गए थे, उन्हाेंने जो विकल्प दिया उसी के अनुसार स्थानांतरण भी कर दिया है। बताया कि पूरे राज्य में 1900 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रवक्ता बनाया जाना है। जिसमें विज्ञान वर्ग के 700 और कला वर्ग के 1200 शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed