{"_id":"5a638b114f1c1bca798b4de1","slug":"161516473105-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने की आत्महत्या
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। कर्ज में डूबे एक किसान ने गंगनहर में कूदकर जान दे दी। करीब एक माह बाद शव नोएडा के जेवर थाना अंतर्गत पड़ने वाली गंगनहर से बरामद कर परिजनों ने गांव लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के शेरपुर खेलपुर निवासी सुदेश कुमार त्यागी (35) की गांव में करीब साढ़े सात बीघा जमीन है। इन्होंने बैंक से कृषि कार्ड पर तीन लाख 12 हजार रुपये का ऋण लिया था। अब यह ऋण बढ़कर करीब चार लाख रुपये हो गया था। सुदेश के चाचा नरेश दत्त त्यागी ने बताया कि 17 अप्रैल 2017 को सुदेश के घर पर किश्त जमा करने के लिए बैंक का नोटिस आया था। तभी से वह तनाव में था। सोसायटी से उसने 24 हजार रुपये का कर्ज लिया था। इसके अलावा गांव के कुछ लोगों से भी उसने उधार लिया हुआ था। नरेश दत्त ने बताया कि सुदेश 21 दिसंबर को वह घर से लापता हो गया था। 23 दिसंबर को झबरेड़ा थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। विगत बुधवार को सुदेश का शव गौतमबुद्ध नगर के जेवर थाना के गंगनहर में पड़ा मिला। उसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार शाम परिजनों ने शव लाकर गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस की जांच में सुदेश के फोन की आखिरी लोकेशन भोपा बस स्टैंड (जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) के पास पाई गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि सुदेश ने यहीं से गंगनहर में कूदकर जान दी। सुदेश की मौत के बाद परिवार सदमे में हैं। चाचा सुदेश त्यागी बताया कि सुदेश अपने परिवार में सबसे बड़ा था। पत्नी नीलम और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।