{"_id":"5953dff44f1c1b0f108b470d","slug":"161498669044-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलासू में घरों में घुसा सड़क का मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलासू में घरों में घुसा सड़क का मलबा
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। तेज बारिश के कारण सड़क का मलबा जिलासू गांव कई परिवारों के घर में घुस गया। मलबे घुसने से कई परिवारों का राशन और जरूरी सामान बर्बाद हो गया। मलबे से ग्रामीणों की 30 से 35 नाली कृषि भूमि भी बर्बाद हो गई।
जिलासू के पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम बहुगुणा और अनुज तिवारी ने बताया कि मंगलवार रात को हुई तेज बारिश से निर्माणाधीन सेमी-मासौ मोटर मार्ग के झिलोटी नाले से भारी मात्रा में मलबा और पानी गांव में जा घुसा। मलबे से पुरुषोत्तम बहुगुणा, हरीश तिवाड़ी, चंडी प्रसाद, देवानंद, महानंद बहुगुणा, मुरलीधर आदि परिवारों के घरों में घुस गया। ग्रामीणों के शौचालय और आंगन भी मलबे से पट गए। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2016 की बरसात में भी सड़क का मलबा गांव में घुसा था, जिससे भारी नुकसान हुआ था। संबधित विभागों को जानकारी देने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। प्रभारी नायब तहसीलदार किशन गिरी ने बताया कि गांव का निरीक्षण करने के बाद संबधित विभागों को भी मामले कार्रवाई करने के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन