फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   16 rosewood trees cut from private land, case registered

Dehradun News: निजी नाप की भूमि से शीशम के 16 पेड़ काटे, मुकदमा दर्ज

Fri, 12 Jul 2024 06:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
16 rosewood trees cut from private land, case registered
रायपुर रेंज में शीशम के 16 पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने मौके से काटी गई कुछ लकड़ी और एक वाहन को जब्त किया है। हालांकि, आरोपी वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। आरोपी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि मसूरी वन प्रभाग के बांडावाली सहस्त्रधारा में निजी नाप भूमि से शीशम के 16 पेड़ों काे काटा गया। इसकी सूचना पर अनुभाग अधिकारी एवं वन बीट अधिकारी को मौके पर भेजा गया। वहां पर कुछ लकड़ी और एक वाहन मिला। डीएफओ ने बताया कि निजी नाप भूमि से शीशम के 0-10 व्यास वर्ग के 16 पेड़ों का अवैध रूप से काटे जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


निजी नाप भूमि विवेक कुमार जैन निवासी 1/193 बाग फरजाना कॉलोनी आगरा के नाम है। मौके से एक पिकअप भी बरामद हुई है। वहां आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में इसकी पुष्टि हुई है कि पिकअप यूके 07 सीबी 1453 से काटे गए पेड़ों की लकड़ी का ढुलान किया गया। वन विभाग की टीम ने पिकअप को रेंज कार्यालय रायपुर में खड़ा करवा दिया है। इस मामले में वन अधिनियम के तहत भूमि स्वामी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed