फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15th Finance Commission team will three days visit in uttarakhand

तीन दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे वित्त आयोग के अध्यक्ष, प्रकाश पंत ने किया स्वागत

Mon, 15 Oct 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Oct 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
15th Finance Commission team will three days visit in uttarakhand
एयरपोर्ट पर आयोग के अध्यक्ष के सात वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला

आयोग की टीम सोमवार को दोपहर में देहरादून पहुंच गई। 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह दोपहर करीब एक बजकर 15 मिनट पर देहरादून स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने केंद्रीय वित्त आयोग टीम का स्वागत किया। एनके सिंह पूर्व आईएएस हैं।

विज्ञापन


इसके बाद आयोग की टीम सचिवालय पहुंची। जहां उन्होंने जनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। वित्त मंत्री प्रकाश पंत के साथ राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हैं। बीजेपी के विधायक मुन्ना सिंह चौहान व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना भी सचिवालय में हो रही बैठक में मौजूद हैं। 
विज्ञापन


टीम के पहुंचने के साथ ही बैठकों के दौर शुरू हो गया। पहले चरण में आयोग राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करेगा और उसके बाद व शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के सुझाव लेगा। बैठक का तीसरा दौर शासन के अधिकारियों के साथ चलेगा, जिसमें सभी विभागों के आलाधिकारियों को अपने स्तर पर पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों की मानें तो मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जब तक आयोग प्रदेश में रहेगा कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। 17 अक्तूबर को आयोग की टीम नैनीताल के दौरे पर रहेगी जहां पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों के साथ एक बैठक रखी गई है। 18 अक्तूबर को आयोग दिल्ली के रवाना हो जाएगा। टीम की रवानगी तक शासन व नैनीताल जनपद के अधिकारियों को हर हाल में मुख्यालय में रहने को कहा गया है।

आयोग की बैठक से होगा सभागार का आगाज
15वें वित्त आयोग की बैठकों के साथ ही राज्य सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के पांचवें तल में तैयार किए गए वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार का भी शुभारंभ हो जाएगा। उद्घाटन के बाद से इस सभागार में अभी एक भी बैठक नहीं हुई है। 

ऐसे चलेंगे बैठकों और चर्चाओं के दौर

- 14 अक्तूबर को आयोग के सदस्य अशोक लहरी देहरादून पहुंच जाएंगे।
- 15 अक्तूबर को आयोग के अध्यक्ष, सदस्य व अधिकारी जौलीग्रांट एयर पोर्ट पर पहुंचेंगे।
  मुख्यमंत्री या उनके द्वारा नामित मंत्री आयोग की टीम का एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे
  दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक
  साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
  साढ़े चार से साढ़ें पांच बजे तक पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
- 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री का उद्बोधन होगा
  आयोग के अध्यक्ष प्रारंभिक प्रतिक्रिया देंगे। मुख्य सचिव की प्रेजेंटेशन होगी। सामान्य चर्चा होगी।
  व्यापार और उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद आयोग के अध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस करेंगे
- 17 अक्तूबर को आयोग का दल नैनीताल जाएगा, जहां वो पर्यटन कारोबारियों से फीड बैक लेगा

राज्यों के वित्त के लिए अहम होगी आयोग की सिफारिश
भ्रमण के दौरान वित्त आयोग प्रदेश की वित्तीय स्थिति और भावी विकास की जरूरतों को लेकर फीड बैक लेगा। प्रदेशों का भ्रमण पूरा करने के बाद वह केंद्र व राज्य के बीच वित्तीय हिस्सेदारी का निर्धारण करेगा। इस लिहाज से आयोग का दौरा बहुत अहम है। जानकारों की मानें तो प्रदेश सरकार यदि पर्वतीय राज्यों की जरूरतों के संबंध में आयोग को अलग दृष्टिकोण से हिस्सेदारी का निर्धारण कराने में सफल रही तो इससे उत्तराखंड हिमालयी और छोटे राज्यों को वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकता है। मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और प्रदेश सरकार के आलाधिकारी आयोग के समक्ष यही मसला उठाने की तैयारी में हैं।

सभी प्रमुख अधिकारियों को मुख्यालय में बने रहने के लिए कहा गया है। ताकि आयोग की टीम भ्रमण के दौरान जो भी जानकारी चाहे उसे तत्काल उपलब्ध करा दी जाए।
- प्रकाश पंत, वित्त मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed