{"_id":"5d2252aa8ebc3e6cb90884e9","slug":"15625304484-dehradun-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में दिल्ली से भी ज्यादा उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में दिल्ली से भी ज्यादा उमस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। राजधानी में रविवार को दिनभर भारी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। उमस का आंकड़ा दिल्ली से भी ज्यादा रहा। दिल्ली में उमस 79 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई, वहीं दून में यह 89 फीसदी तक पहुंच गई। हालांकि दोपहर बाद हल्की फुहारों ने कुछ राहत दी।
रविवार सुबह से दून में हल्की धूप और बादलों की आंख-मिचौनी शुरू हो गई थी। इस दौरान उमस से लोग बेहाल रहे। दोपहर तक उमस का आंकड़ा 89 प्रतिशत पर पहुंच गया। दोपहर करीब तीन बजे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जिससे कुछ राहत मिली। उसके बाद फिर उमस शुरू हो गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को राजधानी में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है।
सप्ताहभर जारी रहेगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में इस सप्ताह लगातार बारिश होती रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तो कई जगह तेज बारिश हो सकती है। मौसम शुष्क रहने का अनुमान नहीं है।