फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शराब के ठेके पर ताला लगा धरने पर बैठे लोग

शराब के ठेके पर ताला लगा धरने पर बैठे लोग

Mon, 08 Jul 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
शराब के ठेके पर ताला लगा धरने पर बैठे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सेलाकुई। लक्ष्मीपुर (चानचक) में नेशनल हाईवे के पास खोले गए शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शराब के ठेके पर ताला जड़ दिया, जिसके बाद वह ठेके के बाहर ही धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। ग्रामीणों ने ठेके के अन्यत्र शिफ्ट नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
रविवार सुबह 11 बजे ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान, ग्राम प्रधान लक्ष्मीपुर सनव्वर अली और पूर्व प्रधान सहसपुर सुंदर थापा के नेतृत्व में शराब के ठेके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने ठेका बंद करने को लेकर नारेबाजी की। जिसके कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने ठेके पर ताला जड़ दिया। ग्राम प्रधान सनव्वर अली ने कहा कि गांव को जाने वाली सड़क पर ठेका खुलने से लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कतें महिलाओं को पेश आ रही हैं। सहसपुर के पूर्व प्रधान सुंदर थापा ने कहा कि यदि सरकार ठेके को अन्यत्र शिफ्ट नहीं करती तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करने वालों में रामपर कलां के ग्राम प्रधान मो. आलम, गुलजार अहमद, अनीस, अरजीना, अब्दुल अब्बास, अल्लारक्खा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मो. इरफान, मो. अकबर, मो. वसीम, इमरान, अय्यूब हसन, नूर अहमद, मुस्तकीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed