{"_id":"5d2251bf8ebc3e6d1214e748","slug":"15625302131150-vikas-nagar-news12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से अंधेरे में 150 की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से अंधेरे में 150 की आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
साहिया। यूपीसीएल की लापरवाही कालसी विकासखंड के चिबोऊ गांव में रहने वाले ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। बीते चार दिन से गांव में बिजली नहीं है। शाम ढलते ही गांव में अंधेरा पसर जाता है। ग्रामीणों को लालटेन और इमरजेंसी लाइट के माध्यम से रात रोशन करनी पड़ रही है। वहीं, बिजली उपकरण शोपीस बने हुए हैं। गांव में 150 की आबादी निवास करती है।
ग्रामीण सुरेंद्र सिंह तोमर, सियाराम, दिनेश सिंह, सबल सिंह, किशन सिंह आदि का कहना है कि लाइट नहीं होने से उनकी दिनचर्या पूरी तरह से बिगड़ गई है। कई बार विभाग से ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की जा चुकी है। लेकिन रोजाना अधिकारी उन्हें आज कल बात कहकर टाल रहे हैं। वहीं, यूपीसीएल के अवर अभियंता प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि नये ट्रांसफार्मर के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सोमवार तक नया ट्रांसफार्मर आ जाएगा, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।