{"_id":"5d1d070a8ebc3e3c890ba572","slug":"15621834117-vikas-nagar-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
सेलाकुई। भाऊवाला फीडर से जुड़े आधा दर्जन गांवों की आबादी को इन दिनों अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इससे 3 हजार से अधिक की आबादी को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। रोस्टिंग के नाम पर क्षेत्र में छह से सात घंटे तक बिजली कटौती की जा रहा है।
भाऊवाला फीडर से भाऊवाला, राजावाला, तेलपुरा, अटक फार्म समेत आधा दर्जन गांव को बिजली की सप्लाई की जाती है, लेकिन बीते एक सप्ताह से क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। भाऊवाला के ग्राम प्रधान प्रवीन चौहान ने बताया कि सुबह नौ बजे क्षेत्र की बत्ती गुल हो जाती है, जो शाम छह बजे आती है। रात के समय भी बिजली की आंख मिचौली का खेल जारी रहता है। उमस भरी गर्मी में लोगों का दिन काटना मुश्किल हो जाता है। कहा कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं आता तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
वहीं, यूपीसीएल के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि भाऊवाला फीडर करीब 35 साल पुराना है। क्षेत्र में बिछी ज्यादातर लाइनें भी पुरानी हो चुकी हैं। पावर कट की समस्या से निजात दिलाने के लिए मेंटीनेंस कार्य प्रगति पर है। शनिवार तक मेंटीनेंस कार्य पूरा हो जाएगा।