{"_id":"5d1d07078ebc3e3ce6374d88","slug":"156218340810-vikas-nagar-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के सत्यापन में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के सत्यापन में अनियमितता का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
शहर कांग्रेस कमेटी ने वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन के सत्यापन में अनियमितता का आरोप लगाया है। विरोध में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील मुख्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
उन्होंने सत्यापन को सुचारू रूप से कराने की मांग पर प्रभारी तहसीलदार पंचम सिंह नेगी के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भी भेजा। कार्यकर्ताओं ने पेंशन सत्यापन के लिए नगर पालिका के टाउनहॉल में दो दिवसीय कैंप लगाने की मांग की है। शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि इन दिनों वृद्धा, विकलांग और विधवा पेंशन धारकों का सत्यापन कार्य चल रहा है, लेकिन नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत सत्यापन कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। अब भी कई ऐसे पात्र लोग हैं जिनका सत्यापन नहीं हो सका है। उन्हें पेंशन बंद होने का डर सता रहा है।
कहा कि एक ही छत के नीचे पेंशन धारकों का सत्यापन हो सके इसके लिए पालिका के टाउनहॉल में सत्यापन शिविर का आयोजन कराया जाए। इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाए। ताकि, अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सके। प्रदर्शन करने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सभासद लवलेश शर्मा, महिला अध्यक्ष कुसुम कौशल, पूर्व सभासद सुमन लता, अनुपम कपिल, जमशेद अहमद, बेलीराम ठाकुर, राजीव शर्मा, संजीव चौहान, धीरेंद्र तड़ियाल, भुवन पंत, भास्कर चुग, अभिनव ठाकुर, गुरविंदर सिंह, यश शर्मा, मनीष सैनी आदि शामिल रहे।