{"_id":"5d1d05348ebc3e3c8c3f695d","slug":"156218294015-dehradun-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी की महिलाओं को जागरूक करेगा आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी की महिलाओं को जागरूक करेगा आयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी की महिलाओं को जागरूक करेगा आयोग
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य महिला आयोग पौड़ी की महिलाओं को जागरूक करेगा। बुधवार को आयोजित बैठक में आयोग की अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनकी समस्याओं का भी निस्तारण किया जाएगा।
बुधवार को आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने सभी सदस्यों के साथ बैठक ली। जिसमें सदस्यों से जागरूकता अभियान को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि पौड़ी में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। नेशनल कमीशन ऑफ वूमेंस (एनसीडब्ल्यू) के सदस्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने के तरीके बताएंगे। कहा कि प्रदेश में बच्चियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे है। विशेषकर पिछले दिनों पौड़ी जिले इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में वहां जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए महिलाओं, विशेषकर बालिकाओं को जागरूक करना जरूरी है।