फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मछली पकड़ने नदी में कूद पड़े हजारों लोग

मछली पकड़ने नदी में कूद पड़े हजारों लोग

Sat, 29 Jun 2019 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
मछली पकड़ने नदी में कूद पड़े हजारों लोग
मछली पकड़ने नदी में कूद पड़े हजारों लोग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। निकटवर्ती जौनपुर में लगने वाले मौण मेले में हजारों ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ अगलाड़ नदी में मछलियां पकड़ीं। यह मेला यमुना पुल के समीप अगलाड़ नदी में संपन्न हो गया। इससे पहले मौणकोट से अगलाड़ नदी में टिमरू का पाउडर डाला गया। इसके साथ ही हजारों लोग मछलियां पकड़ने नदी में कूद पड़े। ग्रामीणों ने पारंपरिक मछली पकड़ने के उपकरणों जाल, फटियाड़ा, कुंडियाला आदि से मछलियां पकड़ीं।
स्थानीय ग्रामीण पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ टिमरू का पाउडर अगलाड़ नदी के पटाल तोक के मौणकोट से डाला गया। देखते ही देखते नदी के तीन किमी क्षेत्र में हजारों की संख्या में ग्रामीण पारंपरिक उपकरणों से मछलियां पकड़ने लगे।
विज्ञापन

औषधीय पादप टिमरू की छाल से तैयार पाउडर जिसको मौण के नाम से ही जाना जाता है। टिमरू का पाउडर मछलियों को बेहोश कर देता है जिसके कारण मछलियां आसानी से पकड़ी जाती हैं। इस मेले में आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में आते हैं। इस बार भी जौनपुर के ग्रामीण के अलावा विकासनगर, मसूरी और रवाई घाटी के हजारों ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए नदी में आए। इसके अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक भी इस मेले को देखने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1866 में शुरू हुआ था मौण मेला
इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ 1866 में तत्कालीन टिहरी नरेश ने किया था। तब से जौनपुर में निरंतर इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। मौण मेला राजा के शासन काल से मनाया जाता है। क्षेत्र के बुजुर्गों का कहना है कि इसमें टिहरी नरेश स्वयं अपने लाव लश्कर एवं रानियों के साथ मौजूद रहा करते थे। मेले की सुरक्षा में राजा के सैनिक तैनात रहते थे। राजशाही के पतन के बाद सुरक्षा का जिम्मा ग्रामीण स्वयं संभालते हैं। किसी भी प्रकार का विवाद होने पर क्षेत्र के लोग स्वयं मामले को सुलझाते हैं।

-------------------
एमयूएस 101 मौण मेले में हजारों ग्रामीण मछली पकड़ते हुए।
एमयूएस 102 मौण मेले में ें ग्रामीण नदी में टिमरू का पाउडर डालते हुए
एमयूएस 103 मौण मेले में हजारों ग्रामीण मछली पकड़ते हुए
एमयूएस 104 मौण मेले में हजारों ग्रामीण मछली पकड़ते हुए
एमयूएस 105 मौण मेले में हजारों ग्रामीण मछली पकड़ते हुए
एमयूएस 106 मौण मेले में हजारों ग्रामीण मछली पकड़ते हुए


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed