फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चकराता के जंगल में आग से वन संपदा को नुकसान

चकराता के जंगल में आग से वन संपदा को नुकसान

Sat, 29 Jun 2019 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
चकराता के जंगल में आग से वन संपदा को नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

चकराता। चकराता वन प्रभाग के जंगलों में शुक्रवार को लगी आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। साहिया-चकराता मार्ग के किनारे एवं ठाणा डांडा के पास जंगल आग से धधक रहे हैं। इससे क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चकराता-साहिया मार्ग किनारे जंगल में लगी आग से लगभग दो हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसके अलावा ठाणा डांडा के पास भी जंगल आग से धधकते रहे। बता दें कि इन दिनों तेज गर्मी से राहत के लिए हरियाणा, दिल्ली, मेरठ, चंडीगढ़ सहित विभिन्न शहरों से पर्यटक चकराता पहुंच रहे हैं, लेकिन चकराता वन प्रभाग के जंगल में जगह-जगह लगी आग से उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आग से बेशकीमती वन संपदा को भी भारी नुकसान हो रहा है। उधर, इस संबंध में चकराता वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी दीप चंद आर्य से प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं किया जा सका। मामले में उनका पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed