{"_id":"5d1679da8ebc3e3c81678b5c","slug":"15617540548-vikas-nagar-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमों की विवेचना में लापरवाही पर एसएसपी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमों की विवेचना में लापरवाही पर एसएसपी नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पछवादून क्षेत्र के मुकदमों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में लंबित मुकदमों की विवेचना में लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने दो दरोगाओं की विवेचना में लापरवाही की जांच के आदेश भी दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने कहा कि लंबित मुकदमों की समीक्षा के लिए अब तक संबंधित अधिकारियों को एसएसपी कार्यालय बुलाया जाता था, लेकिन इस बार उन्हें देहरादून बुलाए जाने के बजाए विकासनगर में लंबित मुकदमों की समीक्षा की गई। इसमें गंभीर प्रकृति के मुकदमों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य दिया गया है। वहीं, दो विवेचकों की विवेचना में लापरवाही सामने आई है। सहसपुर थाना क्षेत्र के इन दरोगाओं की विवेचना में लापरवाही पर प्रकरण की जांच की जाएगी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुराने लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए कुछ में एक सप्ताह से लेकर 15 दिनों के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार, आशीष भारद्वाज, सहसपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार, एसएसआई नरोत्तम बिष्ट, चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी आदि मौजूद रहे।